लालू के बयान पर कांग्रेस ने कहा: उनका सम्मान करती है, उपचुनावों में फैसला जनता करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2021

नयी दिल्ली।कांग्रेस ने बिहार में दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के संदर्भ में राष्ट्रीय जनता दल (राजद)के प्रमुख लालू प्रसाद के एक बयान को लेकर सोमवार को किसी भी तरह से पलटवार करने से परहेज किया और सिर्फ यह कहा कि वह लालू प्रसाद का सम्मान करती है तथा उपचुनावों में फैसला जनता करेगी। लालू ने सहयोगी के तौर पर कांग्रेस की उपयोगिता पर रविवार को सवाल उठाते हुए कहा था कि क्या राजद को विधानसभा उपचुनावों में एक सीट कांग्रेस के लिये छोड़ देनी चाहिए, ताकि वह वहां अपनी जमानत जब्त करा ले। उन्होंने कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास पर भी निशाना साधा था।

प्रमुख खबरें

Gurugram के Sector 38 स्थित PG में पुलिस की छापेमारी, 21 लोग हिरासत में

Kalkaji में पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत और भाई AIIMS में भर्ती

आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा