Land-For-Job Case: राबड़ी देवी, हेमा और मीसा भारती को जमानत, 28 फरवरी को अगली सुनवाई

By अंकित सिंह | Feb 09, 2024

दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को जमीन के बदले नौकरी घोटाले में राबड़ी देवी, मीसा भारती और हेमा यादव को 28 फरवरी तक अंतरिम जमानत दे दी। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी राबड़ी देवी और उनकी बेटियां मीसा भारती और हेमा यादव शुक्रवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुईं। प्रवर्तन निदेशालय ने 4,751 पेज की चार्जशीट दाखिल कर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो कंपनियों समेत कुल सात लोगों को आरोपी बनाया है। 28 फरवरी को अगली सुनवाई होगी। 

इसे भी पढ़ें: Bihar: नीतीश के आने के बाद भी NDA को हो रहा बड़ा नुकसान, RJD को बंपर फायदा, जानें किसको मिल रही कितनी सीटें

केंद्रीय एजेंसी ने आरोप लगाया कि कात्याल ने राजद प्रमुख और पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री की ओर से कई उम्मीदवारों से जमीन "अधिग्रहण" की थी। ईडी ने दावा किया कि कात्याल एके इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के निदेशक थे, जिसने "लालू प्रसाद की ओर से" उम्मीदवारों से जमीन हासिल की थी। इसमें कहा गया है कि भूमि अधिग्रहण के बाद, उक्त कंपनी के शेयर 2014 में लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों को "हस्तांतरित" कर दिए गए थे। ईडी के अनुसार, कात्याल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो के "करीबी सहयोगी" हैं और लगभग दो महीने से मामले में पूछताछ के लिए समन से बच रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Supreme Court पहुंची व्यापारियों की याचिका, Dipke का दावा- Peaceful Protest से नहीं रुकता व्यापार

केरलम के विश्वविद्यालयों में स्थायी VC की नियुक्ति के लिए कदम उठाए गए: मंत्री

BJP में शामिल नेताओं पर बिफरे Rahul Gandhi तो Kharge ने दिलाई पुरानी दोस्ती की याद

Dhruv Rathee के Army और Police को लेकर दिए गए बयान पर विवाद भड़का, कई पूर्व DGP और राजनयिकों ने विरोध करते हुए NSA लगाने की मांग की