राम मंदिर के साथ ब्रह्मकुंड गुरुद्वारे की भव्यता के लिए प्रदेश सरकार से मांगी गई जमीन

By सत्य प्रकाश | Jan 20, 2022

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या सिख धर्म के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण नगरी है। इसलिए अयोध्या की भव्यता के साथ सिख समुदाय से जुड़े ब्रह्म कुंड गुरुद्वारा की भी भव्यता को बढ़ाए जाने के लिए प्रदेश सरकार से जमीन की मांग की है। दरसल अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह अयोध्या दौरे पर पहुंचे। जहां ब्रह्म कुंड गुरुद्वारा में माथा टेका।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या में बिगड़ सकता है भाजपा का समीकरण, जानिए पूरा मामला

वही बताया कि राम जन्मभूमि से सिख समाज का बहुत ही गहरा नाता है। वही जानकारी दी कि सिख गुरु के अयोध्या आने के भी प्रमाण हैं। ब्रह्मकुंड गुरुद्वारे में गुरु का शस्त्र भी रखा हुआ है। यही नहीं 1858 में निहंगों के खिलाफ एफआईआर भी करवाई गई थी। जिसका संज्ञान सुप्रीम कोर्ट भी ले चुकी है। सिख समाज चाहता है अयोध्या में उसे एक भूखंड मिले जिस पर एक भव्य गुरुद्वारे का निर्माण हो सके। इसके लिए प्रदेश सरकार से मांग की गई है। और जल्द ही इस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा आश्वासन भी दिया गया है।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup में फिर टूटा Morocco का दिल, Mbappé-Dembélé के गोल से France ने 2-0 से रौंदा

पतले बालों को कहें Goodbye! ये Trendy Bob Haircuts देंगे Fuller और Bouncy Look.

Prabhasakshi NewsRoom: Operation Tutari होने वाला है कामयाब, Prithviraj Chavan बोले Sharad Pawar की पार्टी के 5-6 सांसद बेचैन हैं

Diabetes से हैं परेशान? खाने के बाद 10 मिनट की Slow Walk बनेगी Game Changer