वेनेजुएला में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, 22 लोगों की मौत कई अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2022

लास तेजेरियास (वेनेजुएला)। मध्य वेनेजुएला के एक शहर में कई दिन से जारी लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। सैंटोस मिशेलेना के लास तेजेरियास में पहाड़ी इलाकों से बह कर आए मलबे के कारण 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 55 अन्य लोग अब भी लापता हैं। देश की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने सरकारी टेलीविजन चैनल ‘वेनेजोलाना डे टेलीविजन’ को बताया कि रविवार तक 22 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई थी। उन्होंने कहा, ‘‘लास तेजेरियास के मध्य क्षेत्र में भीषण भूस्खलन हुआ।’’

प्रमुख खबरें

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत