Kerala Landslide: केरल के वायनाड में भूस्खलन, सैंकड़ों लोग दबे, IAF ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

By रितिका कमठान | Jul 30, 2024

केरल के वायनाड जिले में भारी बारिश हो रही है, जिस कारण वहां भूस्खलन हो गया है। माना जा रहा है की भूस्खलन के बाद भारी संख्या में लोग यह दबे हो सकते है। इस हादसे की चपेट में आकर अबतक आधिकारिक तौर पर आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

बता दें कि बाढ़ के पानी में कई वाहन बह गए है। कई जगहों पर पेड़ों में वाहन फंसे हुए दिख रहे है। हर तरफ तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। यहां तक की नदियों ने अपना रास्ता भी बदल दिया है। नदियां बाहरी इलाकों की जगह रिहायशी इलाकों से होते हुए घरों के अंदर घुसते हुए बह रही है। इससे अधिक तबाही मच रही है।

पहाड़ियों से लुढ़कते बड़े-बड़े पत्थर बचावकर्मियों के रास्ते में बाधा पैदा कर रहे हैं। बचाव कार्यों में जुटे लोगों को भारी बारिश के बीच शवों और घायलों को एम्बुलेंस तक ले जाते हुए देखा जा सकता है। भूस्खलन की घटनाओं के कारण बड़े पैमाने पर पेड़ उखड़ गए हैं और बाढ़ के पानी ने हरे-भरे क्षेत्रों को नष्ट कर दिया है। प्राधिकारियों ने बताया कि वायनाड जिले में भूस्खलन के कारण तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई है।

वायनाड जिला प्राधिकारियों के अनुसार, एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत चूरलमाला शहर में हुई, जबकि थोंडरनाड गांव में एक नेपाली परिवार के एक वर्षीय बच्चे की जान जाने की खबर है। इसके अलावा, पांच वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों के शव पोथुकल गांव के पास एक नदी के किनारे से बरामद किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, भूस्खलन प्रभावित इलाकों में मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टमाला और नूलपुझा गांव शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद