New Zealand में एक ‘कैंपिंग’ स्थल में भूस्खलन, बचाव कार्य जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2026

न्यूजीलैंड के एक ‘कैंपग्राउंड’ में बृहस्पतिवार को भूस्खलन होने से कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाओं की टीम मौके पर पहुंचीं और फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया।

पुलिस अधीक्षक टिम एंडरसन ने कहा कि लापता लोगों की तलाश की जा रही है। ‘फायर एंड इमरजेंसी न्यूजीलैंड’ के कमांडर विलियम पाइक ने कहा कि भूस्खलन के तीन घंटे बाद तक मलबे से किसी को भी नहीं निकाला जा सका था।

पाइक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ लोगों ने … मलबे में घुसने की कोशिश की , उन्हें कुछ आवाज़ें सुनाई दीं।’’ पाइक ने कहा, ‘‘हमारी टीम मौके पर पहुंची और उन्हें भी वही आवाज़ें सुनाई दीं लेकिन दोबारा भूस्खलन के खतरे को देखते हुए, सभी को वहां से हटा लिया गया।’’ आपातकालीन प्रबंधन मंत्री मार्क मिचेल ने कहा कि आपात सेवाओं की टीम बचाव अभियान जारी रखे हुए हैं।

प्रमुख खबरें

UP BJP ने कसी चुनावी कमर, नई टीम में Rajnath Singh के बेटे और कई युवा चेहरे शामिल, देखें पूरी सूची

Michael Jackson Death Anniversary: 150 साल जीने का था सपना, 12 Doctors की फौज भी नहीं बचा सकी King of Pop की जान

Brexit का चक्रव्यूह: जिसने बदल दिया ब्रिटेन का राजनीतिक और आर्थिक भूगोल, 10 साल बाद कहाँ खड़ा है देश?

आपातकाल के स्याह दिनों को याद करना जरूरी