इंडोनेशिया के जावा में भूस्खलन का कहर, 6 की मौत, 17 अब भी लापता, दर्जनों घर जमींदोज

By अभिनय आकाश | Nov 15, 2025

इंडोनेशिया के मध्य जावा में लंबे समय तक हुई भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में छह लोगों की मौत हो गई और 17 लोग लापता हैं। अंतरा ने आपदा अधिकारी बुदी इरावन के हवाले से बताया कि गुरुवार को सिलाकैप शहर में हुए भूस्खलन में सिबेयुनयिंग गाँव के एक दर्जन घर दब गए। इंडोनेशिया की आपदा प्रबंधन एजेंसी के एक डिप्टी बुदी के हवाले से कहा गया, कि हमें तीन और शव मिले हैं, अब केवल 17 शव ही और बचे हैं। हम अपनी पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं। एजेंसी को पहले तीन शव मिले थे। बुदी ने कहा कि बचावकर्मियों के लिए यह स्थान चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि पीड़ित 3 से 8 मीटर (10-25 फीट) गहराई में दबे हुए थे।

मौसम एजेंसी का कहना है कि दक्षिण-पूर्व एशियाई देश में बारिश का मौसम सितंबर में शुरू होकर अप्रैल तक चलेगा, जिससे कई इलाकों में बाढ़ और अत्यधिक वर्षा का खतरा बढ़ जाएगा। जनवरी में मध्य जावा के एक अन्य शहर, पेकलोंगन में मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects