इस लापरवाही के कारण WTC के फाइनल से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलियाई टीम, कोच जस्टिन लैंगर ने बताई वजह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2021

मेलबर्न।ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने मंगलवार को कहा कि भारत के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में ओवर गति बरकरार नहीं रख पाना उनकी टीम की वास्तव में लापरवाही है जिसके कारण वह आखिर में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में जगह नहीं बना पाये। ऑस्ट्रेलिया को चार मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में तय समय से दो ओवर कम करने के कारण चार डब्ल्यूटीसी अंक गंवाने पड़े थे। हाल में इंग्लैंड को घरेलू श्रृंखला में 3-1 से हराने वाली भारतीय टीम ने डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनायी जहां जून में उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। अगर आस्ट्रेलिया पर धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना नहीं लगा होता तो न्यूजीलैंड की जगह वह फाइनल के लिये क्वालीफाई कर जाता। लैंगर ने एसईएन रेडियो नेटवर्क से कहा, ‘‘हमारे मैनेजर गेविन डोवे तब टीम के साथ नहीं थे। वह अपने परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के लिये चले गये थे। हमें मैच के बाद अहसास हुआ कि हमारी ओवर गति धीमी हो गयी थी। अब यह हमारी तरफ से वास्तव में लापरवाही थी।’’

प्रमुख खबरें

Kentucky Derby 2026: Sports के सबसे रोमांचक 2 मिनट के लिए दुनिया तैयार, दांव पर करोड़ों का इनाम

SA Open: तेज हवाओं ने बिगाड़ा Diksha Dagar का खेल, टॉप-10 से फिसलकर 24वें स्थान पर पहुंचीं

Global Crisis में Reliance का मास्टरस्ट्रोक, नई Oil Supply रणनीति से कारोबार को दी मजबूती।

बाजार में बिकवाली का Tsunami, निवेशकों के पैसे डूबे, Expert ने बताए ये 3 Winning Stocks