लंका प्रीमियर लीग को लगा बड़ा झटका! रसेल, फाफ डुप्लेसिस और डेविड मिलर टूर्नामेंट से हटे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2020

कोलंबो। फाफ डुप्लेसिस, आंद्रे रसेल और डेविड मिलर सहित पांच विदेशी खिलाड़ी पहली लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) से हट गये हैं जो इस प्रतियोगिता के आयोजकों के लिये करारा झटका है। दक्षिण अफ्रीका के मिलर और डुप्लेसिस तथा इंग्लैंड के डेविड मलान इन दोनों टीमों के बीच सीमित ओवरों की शृंखला के कारण इस लीग में नहीं खेल पाएंगे वहीं वेस्टइंडीज के रसेल घुटने की चोट के कारण हट गये हैं।

इसे भी पढ़ें: IPL के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई धोनी की CSK टीम

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज मानविंदर बिस्ला 21 नवंबर से 13 दिसंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट से हटने वाले पांचवें विदेशी खिलाड़ी हैं। बिस्ला ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी 35 मैच खेले हैं।

इसे भी पढ़ें: ट्रेंट बोल्ट ने बताया, यूएई की पिचों में गेंदबाजों को मिल रही है काफी मदद

रसेल, मिलर, डुप्लेसिस और मलान को मार्की खिलाड़ी के तौर पर चुना गया था। उनका हटना टूर्नामेंट के लिये करारा झटका है। इससे कोलंबो किंग्स फ्रेंचाइजी सबसे अधिक प्रभावित होगी जिसकी टीम में रसेल, डुप्लेसिस और बिस्ला तीनों शामिल थे। मलान जाफना स्टैलियन्स की टीम में थे।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 Schedule: आईपीएल का शेड्यूल जारी, पहले मैच में ये दो टीमें टकराएंगी, देखें पूरी डिटेल

West Asia संकट में 2 भारतीयों की मौत, MEA बोला- प्रवासियों का कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता

IPL 2026 में खेलेंगे MS Dhoni, CSK CEO ने कर दिया कन्फर्म

Tiruchirappalli से PM Modi का DMK पर बड़ा हमला, कहा- जनता ने बदलाव का मन बना लिया है