Laptop Charging: बेड या फ्रिज समेत इन 5 जगहों पर न करें चार्ज, खराब हो सकती है Battery

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 11, 2026

अक्सर ज्यादातर लोग लैपटॉप को जहां जगह मिलती हैं वहीं चार्ज पर लगा देते हैं, कभी बेड पर, कभी सोफे पर तो कभी फ्रिज पर, हालांकि आप नहीं जानते हैं कि लैपटॉप और उसका चार्जर चार्जिंग के समय गर्म होते हैं और गलत जगह चार्ज करने से बैटरी लाइफ कम हो सकती है?

इतना ही नहीं, सुरक्षा का खतरा भी अधिक बढ़ जाता है। Apple की सेफ्टी गाइडलाइन के अनुसार इन 5 जगहों पर भूलकर भी लैपटॉप चार्ज न करें।

इन 5 जगहों पर नहीं चार्ज करना चाहिए लैपटॉप

 बेड या सोफे पर

वैसे हम सभी को बेड पर लेटकर काम करना आरामदायक लगता है, लेकिन चार्जिंग के लिए ये सबसे खराब जगह है। लैपटॉप को बेड, तकिए या बिस्तर के अंदर इस्तेमाल न करें। इसे हमेशा ऐसी जगह पर रखें जहां हवा आसानी से आती-जाती रहे। कंबल और तकिए लैपटॉप के वेंट बंद कर दें, जिससे चार्जिंग के दौरान पैदा हुई गर्मी बाहर नहीं निकल पाती है।

फ्रिज पर

एक्सपर्ट भी बताते हैं कि, पावर एडाप्टर को गीली जगह पर इस्तेमाल न करें, जैसे कई लोग फ्रिज पर रखकर चार्ज करने लगते हैं। कई बार ठंडा बोतल का पानी रह जाता है। इसके अलावा, गीले हाथों से उसे प्लग इन या आउट न करें। पानी और बिजली का मेल खतरनाक होता है और भाप से निकलने वाली नमी भी लैपटॉप को नुकसान पहुंचा सकती है।

हीटर, रेडिएटर या अंगीठी के पास

सर्दियों में सबसे ज्यादा लोगों को हीटर के पास काम करना काफी पसंद होता है। लेकिन लैपटॉप को इससे रेडिएटर या फायरप्लेस जैसे तेज गर्मी वाले स्रोतों के पास न रखें, जहां तापमान 212°F से अधिक हो सकता है। स्पेस हीटर भी इसी कैटेगरी में आते हैं।

पार्क की हुई कार में

आज के समय में कार में लैपटॉप चार्ज करना काफी आसान हो चुका है। पार्क की हुई कार में ऐसा करना खतरनाक है। गर्मियों में कार अंदर से बहुत गर्म और सर्दियों में बहुत ठंडी हो जाती है। Apple के अनुसार Mac लैपटॉप को  50°F से 95°F के बीच के तापमान में ही इस्तेमाल करना सबसे जरुरी है। कंपनी ने पार्क की हुई कार में लैपटॉप छोड़ने से भी मना किया है, क्योंकि वहां तापमान इस रेंज से बाहर चला जाता है, खासकर गर्मियों में।

जहां तार खिंचकर गिरने का डर हो

यदि चार्जिंग का तार रास्ते के बीच से गुजर रहा है या लैपटॉप टेबल के किनारे पर रखा है और तार लटक रहा है, तो किसी बच्चे, पालतू जानवर या पैर लगने से लैपटॉप जमीन पर गिर सकता है। इसलिए भूलकर भी इन जगहों पर चार्ज न करें।

इसलिए लैपटॉप चार्ज करने के लिए सबसे बेहतरीन जगह कोई फ्लैट और सूखी सतह है, जहां हवा के लिए पर्याप्त जगह हो और सॉकेट पास में हो। इससे न सिर्फ आपकी सेफ्टी बनीं रहेगी, बल्कि बैटरी भी लंबे समय तक चलेगी।

प्रमुख खबरें

भारत के खिलाफ Test Series में जलवा बिखेरने को तैयार Matt Henry, चोट से उबरकर भरी हुंकार

Goa में चार साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने Bihar के युवक को पकड़ा

Persian Gulf Tanker Missile Attack | लाइबेरिया के कच्चे तेल के पोत ‘एमटी फुजैराह एनर्जी’ पर मिसाइल स्ट्राइक, 6 भारतीय चालक दल शामिल

बुडापेस्ट में R Vaishali का कमाल, So और Niemann को दी मात