चार साल की उम्र में नारियल की शाखा से बने बल्ले से लारा ने शुरू किया क्रिकेट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2019

दुबई। क्रिकेट के महान क्रिकेटरों में से एक ब्रायन लारा ने खेल में आने के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने चार साल की उम्र में नारियल की शाखा से बने बल्ले से शुरूआत की थी जो पेंटिंग करने वाले ब्रुश की तरह था। लारा ने आईसीसी क्रिकेट 360 से अपने क्रिकेट में शुरूआत करने और पेशेवर क्रिकेटर बनने के लिये अपने पिता के बलिदान के बारे में बात की। 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं गली क्रिकेट में विश्वास करता हूं। मेरा मतलब कि हम हर चीज से क्रिकेट खेलने लगते थे। सख्त संतरे, नींबू या फिर कंचे से, चाहे घर का पीछे का हिस्सा हो, सड़क हो। मैं सभी खेल खेलता था। ’’ लारा ने कहा, ‘‘हम बारिश के मौसम में फुटबाल खेलते थे, मैंने टेबल टेनिस भी खेला है। लेकिन मुझे लगा कि मैं किसी अन्य के बजाय क्रिकेट में ज्यादा अच्छा कर रहा था। इसमें मेरे पिता का असर रहा और उन्होंने फैसला किया कि मैं फुटबाल कम खेलूं और क्रिकेट ज्यादा खेलूं। ’’

इसे भी पढ़ें: राहुल को T20 रैंकिंग में एक पायदान का फायदा, कुलदीप ने गंवाया एक स्थान

अपने पिता के बारे में लारा ने कहा, ‘‘मेरे पिता क्रिकेट को पसंद करते थे और हमारे गांव में एक लीग चलाते थे। उन्होंने सुनिश्चित किया कि मुझे हर चीज मिले। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिये काफी बलिदान किये कि मुझे सर्वश्रेष्ठ स्तर पर प्रदर्शन करने के लिये हर चीज मिले।’’

प्रमुख खबरें

Congress नेता भी जाएंगे सपा के गढ़ Etawah, Mainpuri और Kannauj: Ajay Rai

UPI Payment पर MDR से नकद लेन देन बढ़ने की आशंका गलत, सरकार ने स्थिति साफ की

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव