जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2020

जम्मू। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने यहां अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर मादक पदार्थों के 58 पैकेट और दो पिस्तौल बरामद की हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। बल के एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध तस्करों ने शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात आर एस पुरा सेक्टर के अरनिया इलाके में घुसपैठ की कोशिश की, जिसे नाकाम कर दिया गया। उन्होंने कहा कि बुद्धवार और बुल्लेचक सीमा चौकियों के सैनिकों की नजर अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट कुछ पाकिस्तानियों की संदिग्ध गतिविधि पर पड़ी।

प्रमुख खबरें

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया

Dollar के मुकाबले Rupee 23 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में 96.65 पर पहुंचा