लार्सन एंड टुब्रो को प्रौद्योगिकी मंच एलएंडटी नेक्स्ट से एक अरब डॉलर राजस्व की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2019

नयी दिल्ली।बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) को अपने नए प्रौद्योगिकी मंच एलएंडटी नेक्स्ट से अगले पांच से सात साल में एक अरब डॉलर से अधिक आय की उम्मीद है।कंपनी ने एलएंडटी नेक्स्ट पहल को पिछले हफ्ते ही पेश किया है। इसके तहत कंपनी कृत्रिम मेधा, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), वर्चुअल रियलिटी इत्यादि के साथ साइबर सुरक्षा समाधान पर भी ध्यान देगी।

कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष (रक्षा कारोबार) और कंपनी निदेशक मंडल के सदस्य जे. डी. पाटिल ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यह एक स्टार्टअप की तरह है। यह बाहरी बाजारों में जाने की एक शुरुआत है। हमारी कई पहलों ने सफलता की कहानी लिखी है। हमें इससे (एलएंडटी नेक्स्ट) अगले पांच-सात साल में एक अरब डॉलर से अधिक की आय होने की उम्मीद है।’’

इसे भी पढ़ें: NCLT ने ज्योति स्ट्रक्चर के परिसमापन आदेश को रद्द किया

एलएंडटी की ओर से यह घोषणा ऐसे समय की गई है जब कंपनी नेसूचना प्रौद्योगिकी कंपनी माइंडट्री में 66 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की पेशकश की है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश