जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2021

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले से सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाजिन शहर में आतंकवादियों की आवाजाही के संबंध में विशेष जानकारी मिलने पर हाजिन के गुंडजहांगीर इलाके में पुलिस, सेना और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा एक संयुक्त जांच चौकी स्थापित की गई।

इसे भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह 17 जुलाई को पूर्वोत्तर के राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति हाल ही में प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था और उसे हाजिन शहर और उसके आसपास विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने का काम सौंपा गया था।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान