लसिथ मलिंगा ने बताई वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की वजह!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2019

कोलंबो। श्रीलंका के तेज गेंदबाज लेसिथ मलिंगा ने गुरुवार को कहा कि वह युवा खिलाड़ियों के लिये जगह खाली करके बहुत खुश हैं। मलिंगा शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ कोलंबो में अपना आखिरी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे। उन्होंने इस मैच के बाद वनडे से संन्यास लेने की घोषणा की है हालांकि उनके टी20 प्रारूप में करियर जारी रखने की संभावना है। 

मलिंगा ने टीम के अभ्यास सत्र के बाद पत्रकारों से कहा कि मैं इस समय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई लेकर बहुत खुश हूं। यह नये खिलाड़ियों के लिये खुद को परखने और अगले विश्व कप के लिये तैयार होने का समय है। उन्होंने कहा कि हमें भले ही कुछ झटके सहने पड़े लेकिन हम एक और विश्व कप जीतने की क्षमता रखते हैं। श्रीलंका ने 1996 में वनडे विश्व कप और 2014 में टी20 विश्व कप जीता था। 

प्रमुख खबरें

Kalkaji Gangrape Case | जन्मदिन की खुशी बनी ख़ौफ़नाक मंज़र: कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपियों की हैवानियत

Asian Games: नेपाल को 48-24 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर

BJP नेता Nitin Nabin ने Jaipur में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दिलाई शपथ