दिल्ली में पिछले 10 दिनों में कोविड-19 के सात हजार से अधिक मामले सामने आये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 10 दिनों में कोविड-19 के 7,100 से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं चिकित्सकों और अन्य विशेषज्ञों ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे सतर्कता में कमी नहीं लाएं और कोविड संबंधी सभी उपयुक्त व्यवहार का पालन करें। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दैनिक मामलों में वृद्धि के बीच संक्रमण दर भी 7 जून को दर्ज 1.92 प्रतिशत से बढ़कर 15 जून को 7.01 प्रतिशत हो गई है। दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के एक महीने में सबसे अधिक 1,375 मामले सामने आये थे जबकि किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुई थी।

इसे भी पढ़ें: योगी सरकार बुलडोजर की आड़ में द्वेषपूर्ण और असंवैधानिक कार्रवाई कर रही : राजभर

विभिन्न प्रमुख अस्पतालों के चिकित्सकों ने लोगों से कोविड-उपयुक्तव्यवहार का पालन करने की अपील की, विशेष रूप से मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाए रखना, भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना और अन्य सुरक्षा उपाय करना। हालांकि चिकित्सकों ने लोगों से आग्रह किया कि वेनहीं घबराएं। पिछले हफ्ते, विशेषज्ञों ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में हाल ही में सामने आये कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि के पीछे लोगों द्वारा बचाव उपायों को कम करना और छुट्टियों के मौसम में यात्रा करना मुख्य कारक है। आरएमएल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक बी. एल. शेरवाल ने कहा है कि सतर्कता बरतने की जरूरत है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द