भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.33 लाख केस मिले, मौतों की संख्या 4,89,409 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2022

नयी दिल्ली। भारत में गत 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 3,33,533 नए मामले सामने आए, जिन्हें मिलाकर देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,92,37,264 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी। मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 21,87,205 हो गई है, जबकि गत 24 घंटे के दौरान 525 संक्रमितों की मौत होने से भारत में महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 4,89,409 तक पहुंच गई है। मंत्रालय के मुताबिक, इस समय देश में मिले संक्रमण के कुल मामलों में से 5.57 प्रतिशत मरीज उपचाराधीन हैं जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 93.18 प्रतिशत है। 

प्रमुख खबरें

Radhashtami पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये 4 सुंदर Alta Mehndi Designs

TMC Symbol Freeze: सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को बताया काला दिन, जानें क्या है नया नाम और चुनाव चिह्न

Gurugram के मॉल में 18 स्पा पर Police Raid, 30 महिलाओं समेत 50 लोग हिरासत में लिए गए

Prabhasakshi NewsRoom: Tejas में देरी पर Rajnath Singh ने दिया अल्टीमेटम! वायुसेना प्रमुख भी पहले जता चुके हैं नाराजगी