Trump के पश्चिम एशिया के दौरे से पहले हमास ने उठाया बड़ा कदम, गाजा में बचे आखिरी अमेरिकी बंधक की होगी रिहाई

By अभिनय आकाश | May 12, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि इजरायली-अमेरिकी बंधक एडन अलेक्जेंडर को फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास द्वारा रिहा किया जाएगा। हमास ने पहले कहा था कि वह अलेक्जेंडर को रिहा कर देगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस सप्ताह होने वाले पश्चिम एशिया दौरे से ठीक पहले यह घोषणा की गई। ट्रंप की इजराइल यात्रा की योजना नहीं है। अलेक्जेंडर एक इजराइली-अमेरिकी सैनिक है, जो अमेरिका में पला-बढ़ा। अलेक्जेंडर को सात अक्टूबर, 2023 को हमास के नेतृत्व में हुए हमलों के दौरान बंधक बनाया गया था।  

इसे भी पढ़ें: Donald Trump को Qatar की ओर से गिफ्ट में मिलेगा लग्जरी जेट, 400 मिलियन डॉलर है किमत

इजराइल का कहना है कि अलेक्जेंडर समेत 59 बंधक अभी भी कैद में हैं, जिनमें से करीब 24 जीवित बताए जा रहे हैं और बाकी की मौत हो चुकी है। साल 2023 के हमले में हमास के नेतृत्व वाले चरमपंथियों द्वारा पकड़े गए 250 बंधकों में से कई को युद्धविराम समझौतों के तहत रिहा कर दिया गया था। ट्रंप ने कहा कि अपेक्षित रिहाई उम्मीद के अनुसार युद्ध खत्म करने की दिशा में एक कदम है। हमास ने रविवार को एलेक्जेंडर को रिहा करने की अपनी मंशा जाहिर की थी। 

प्रमुख खबरें

PM Modi ने बांटे 51000 नियुक्ति पत्र, बोले- 40 FTAs से युवाओं के लिए खुल रहे नए अवसर

Nandigram Bypoll: कांग्रेस कैंडिडेट मिलन प्रधान तीन अक्टूबर तक भेजे गए जेल,नहीं कर पाएंगे प्रचार

US को Russia ने दी खुली चुनौती, नए प्रतिबंधों का जवाब सैन्य प्रतिरोध से देने की तैयारी में Moscow

चीनी आर्मी ने पकड़ लिए थे मेरे लोग और फिर...NSA डोभाल ने सुनाया 50 साल पुराना किस्सा