WB Panchayat Elections: नामांकन की लास्ट डेट को नहीं बढ़ाया जाएगा, कोलकाता HC का आदेश, TMC मंत्री ने कहा- विपक्ष बहाने बनाना बंद करे

By अभिनय आकाश | Jun 13, 2023

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाने से इनकार कर दिया है। कलकत्ता उच्च न्यायालय का कहना है कि ऐसे क्षेत्रों में जहां केंद्रीय बलों को तैनात नहीं किया जाता है, यह राज्य पुलिस की जिम्मेदारी होनी चाहिए। एसईसी को मतदान एजेंटों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। एसईसी को संवेदनशील क्षेत्र में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग पर विचार करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: TMC Worker Attacked | बंगाल के दक्षिण 24 परगना में झड़प के बीच टीएमसी कार्यकर्ता पर हमला

पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग द्वारा पंचायत चुनावों पर चर्चा के लिए बुलाई सर्वदलीय बैठक के बाद खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने कहा कि बैठक में हमने हमारी पार्टी की तरफ से कहा है कि सभी पार्टी इसमें शामिल हो। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो। विपक्ष जो बहाने बना रही है उसे बंद करे और शांतिपूर्ण चुनाव हो।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश