Koffee With Karan का आखिरी एपिसोड होगा धमाकेदार, अपने ही शो में मेहमान बनकर खुद की पोल खोलेंगे करण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2022

बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर का मशहूर चैट शो 'कॉफी विद करण' का सातवां सीजन खत्म होने वाला है। आने वाले गुरुवार यानी 29 सितंबर को सातवें सीजन का आखिरी एपिसोड डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। आखिरी एपिसोड 'अवॉर्ड' देने वाला होगा, जिसमें चार मशहूर कॉमेडियन- तन्मय भट्ट, दानिश सैत, कुशा कपिला और निहारिका एनएम नजर आएंगे। सोमवार को शो के इस आखिरी एपिसोड का प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।

इसे भी पढ़ें: किसिंग सीन की शूटिंग के दौरान हो चुका है इन सितारों का बुरा हाल, लिस्ट में शामिल हैं कई मशहूर नाम

'कॉफी विद करण' के सातवां सीजन का पहला एपिसोड 7 जुलाई को प्रसारित हुआ था। पिछले 13 हफ्तों से यह शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पांच में बना हुआ है। इस सीजन में रणवीर सिंह-आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर-सारा अली खान, विवेक देवरकोंडा-अनन्या पांडे, सामंथा रूथ प्रभु-अक्षय कुमार, विक्की कौशल-सिद्धार्थ मल्होत्रा, कैटरीना कैफ-ईशान खट्टर-सिद्धांत चतुर्वेदी, जैसे कई अन्य सितारें नजर आए और अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई अनसुने राज से पर्दा उठाया।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर