Prabhasakshi's Newsroom। CDS जनरल बिपिन रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर को देश दे रहा अंतिम विदाई

By अनुराग गुप्ता | Dec 10, 2021

तमिलनाडु के कन्नूर हेलीकॉप्टर क्रैश में जिंदा बचे एकमात्र शख्स ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का इलाज वेलिंगटन में हो रहा था, जिन्हें बेंगलुरू के कमांड हॉस्पिटल में बेहतर इलाज के लिए शिफ्ट किया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वो लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। वहीं दूसरी तरफ सीडीएस जनरल बिपिन रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर को देश अंतिम विदाई दे रहा है। 

इसे भी पढ़ें: कठिन परिस्थितियों से लड़ने वाले जांबाज योद्धा थे 'सीडीएस जनरल बिपिन रावत' 

हेलीकॉप्टर का वीडियो वायरलकन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे का एक वीडियो गुरुवार को सामने आया। इस वीडियो को नीलगिरी के जंगलों में घूम रहे एक टूरिस्ट ने रिकॉर्ड किया है और इसे हादसे से पहले का बताया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर धुंध के बीच में काफी नीचे उड़ रहा था। हालांकि अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है लेकिन हेलीकॉप्टर का ब्लैकबॉक्स बरामद हो गया है। वायुसेना को इससे काफी मदद मिलेगी कि आखिर अंतिम समय पर ऐसा क्या हुआ था कि हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया।

प्रमुख खबरें

महिला हूं इसलिए... अफगानिस्‍तान में अकेले घूम रही थी ट्रैवल ब्‍लॉगर, मुजाहिदीन ने पकड़ लिया! फिर...

Ganeshotsav में Maharashtra जाएं... तो जरूर करें 8 Ashtavinayak मंदिरों के दर्शन

Gurugram Hit and Run Case | CCTV फुटेज के आधार पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, आरोपी राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार

Kishau Dam Project पर 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग बैठक की अध्यक्षता करेंगे Amit Shah