भारत में इस दिन लगेगा वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण, इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क

By टीम प्रभासाक्षी | Nov 27, 2021

क्या आपको पता है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब होगा और इस दौरान आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा? आज हम आपको इससे जुड़ी हुई सारी जानकारी देने वाले हैं। इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जोकि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका में दिखाई देगा। दरअसल, भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा। लेकिन इसका प्रभाव जरूर होगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर लगेगा और दोपहर 3 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। ग्रहण की अवधि लगभग चार घंटे की रहेगी।

मेष राशि वाले जातको के साथ कोई दुर्घटना हो सकती है, उन्हें सावधान रहने की जरूरत है। इसके साथ सेहत को लेकर भी सचेत रहने की जरूरत है।

वृषभ राशि वाले जातको के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ परिणाम देगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, व्यापार में प्रगति होगी और साथ ही सामाजिक काम में सम्मान मिलेगा।

मिथुन राशि वाले जातको को जमीनी विवाद से निजात मिल सकती है। किसी खास मित्र से धन लाभ होगा और आर्थिक काम में लाभ मिलने की संभावना है। घरेलू विवाद भी सुलझने की उम्मीद है।

कर्क राशि वाले जातको के लिए यह ग्रहण कुछ हद तक अशुभ साबित हो सकता है। घरवालों से बिना कारण विवाद हो सकता है।

सिंह राशि वाले जातको के लिए इस ग्रहण के प्रभाव से धन लाभ होने की सम्भावना है। घर से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिल सकता है और प्रॉपर्टी से जुड़े कार्य में लाभ के संकेत दिख रहे हैं।

कन्या राशि वाले जातको के लिए इस ग्रहण के प्रभाव से पराक्रम में वृद्धि होगी। सहकर्मियों से धन लाभ होगा और आर्थिक परेशानी खत्म होगी।

तुला राशि वाले जातको पर इस ग्रहण का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। इसकी वजह से आपका परिवार से विवाद बढ़ेगा। सेहत में गिरावट के कारण परेशानी बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें: अगर हथेली पर बन रहा है यह निशान तो भाग्यशाली हैं आप, बनेंगे बड़े बिजनेसमैन

वृश्चिक राशि में सूर्य ग्रहण लगेगा, इसलिए इसके प्रभाव से इस राशि के जातकों की मानसिक परेशानी बढ़ेगी और मन विचलित रह सकता है। नौकरी में रुकावट आ सकती है। ग्रहण हटने के बाद भी तनाव बना रहेगा।

धनु राशि वाले जातको पर इस ग्रहण के प्रभाव से खर्च बढ़ेगा। अनावश्यक भागदौड़ बनी रहेगी। विदेश यात्रा से लाभ होने की संभावना है।

मकर राशि वाले जातको पर ग्रहण का शुभ प्रभाव नजर आएगा। बिजनेस में प्रगति होगी और जॉब में प्रमोशन मिलेगा।

कुंभ राशि वाले जातको की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जमीन-मकान से संबंधित अधूरे काम पूरे होंगे और सेहत में उतार-चढ़ाव नजर आ सकता है।

मीन राशि वाले जातको की नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। आध्यात्म के कार्यों से दूरी बनेगी और पिता से विवाद होगा। ग्रहण की अवधि में बहुत अधिक सतर्क रहें।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी