Kashmir में Traditional Soap Maker Haji Abdul Rashid के हाथ से बनाये गये साबुनों की बात ही कुछ और है

By नीरज कुमार दुबे | Jan 20, 2025

कश्मीर में पारम्परिक व्यवसायों के जरिये भी लोग अच्छा खासा कमा रहे हैं। इसी कड़ी में 60 वर्षीय अब्दुल रशीद का नाम लिया जा सकता है जोकि कश्मीर में पारंपरिक साबुन को बना रहे हैं और इस काम में वह अकेले ही बचे हैं। उनकी दुकान श्रीनगर के खानकाह इलाके में स्थित है जोकि दशकों से चल रही है। रशीद की कहानी न केवल एक अकेले शिल्पकार की कहानी है, बल्कि कश्मीर में बदलते समय का प्रतिबिंब भी है। कश्मीर घाटी में श्रीनगर के पुराने शहर शहर-ए-खास के बीचोंबीच रहने वाले अब्दुल रशीद लुप्त होती पारम्परिक साबुन बनाने की कला को संरक्षित करने के लिए समर्पित हैं।

प्रमुख खबरें

Vivek Agnihotri का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की अनकही दास्तान

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी