तीन दिन बाद भी अस्पताल के ICU में है लता मंगेशकर, कोरोना से है संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2022

मुंबई। कोरोना वायरस से संक्रमित गायिका लता मंगेशकर तीन दिन बाद भी अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में चिकित्सकों की निगरानी में हैं। गायिका का इलाज कर रहे एक चिकित्सक ने यह जानकारी दी। भारत रत्न से सम्मानित मंगेशकर (92) के वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनमें संक्रमण के मामूली लक्षण ही थे। अस्पताल के चिकित्सक प्रतीत समदानी ने कहा, ‘‘ वह अब भी आईसीयू में चिकित्सकों की निगरानी में हैं।’’ मंगेशकर की रिश्तेदार रचना शाह ने मंगलवार को बताया था कि उन्हें लगातार देखभाल की जरूरत थी, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रचना शाह ने कहा, ‘‘ उनमें कोविड-19 के हल्के लक्षण हैं। उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए, चिकित्सकों ने सलाह दी है कि उन्हें निरंतर देखभाल की जरूरत है और इसलिए उन्हें ‘आईसीयू’ में भर्ती कराया जाना चाहिए। हम कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते थे।

प्रमुख खबरें

Asian Games: एथलेटिक्स के पहले दिन भारत को दो पदक, रोइंग और वुशु में भी मिली सफलता

रायबरेली में अखिलेश यादव बोले, PDA वोटों की चोरी से रुकी थी सपा सरकार

Tata Sons और RBI की बातचीत पर Tata Trusts में उठे सवाल, लिस्टिंग की तैयारी तेज

Cauvery Water: तमिलनाडु को 4,000 क्यूसेक पानी देने के निर्देश पर कर्नाटक करेगा अपील, बोले DK Shivakumar