Lata Mangeshkar Birth Anniversary: लता मंगेशकर ने 36 भाषाओं में रिकॉर्ड किए थे गाने, जानें कैसा रहा सिंगिंग करियर

By अनन्या मिश्रा | Sep 28, 2025

आज ही के दिन यानी की 28 सितंबर को लता मंगेशकर का जन्म हुआ था। भले ही आज लता मंगेशकर इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका नाम सदियों के लिए अमर हो चुका है। आज भी लोग उनके गाने सुनना पसंद करते हैं। हिंदी सिनेमा में लता मंगेशकर के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड कराए हैं। लता मंगेशकर ने हिंदी भाषा में करीब 1000 से ज्यादा गानों में अपनी आवाज दी है। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर लता मंगेशकर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

पुरस्कार

गायिकी क्षेत्र में अतुल्य योगदान देने के लिए लता मंगेशकर को भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने 36 भाषाओं में 50 हजार से ज्यादा गीतों में अपनी आवाज दी है। उनका पूरा जीवन तमाम उपलब्धियों से भरा रहा है।

पहली बार गाने पर मिली थी इतनी फीस

लता मंगेशकर को पहली बार स्टेज पर गाने के लिए 25 रुपए मिले थे। इसी रकम को लता मंगेशकर अपनी पहली सैलरी मानती थीं। वहीं साल 1942 में मराठी फिल्म 'कीर्ती हसाल' के लिए लता मंगेशकर ने पहला गाना गाया था। लता मंगेशकर के नाम बेशुमार हिट और क्लासिकल गाने हैं। 'मेरा दिल ये पुकारे आजा', 'जिंदगी की न टूटे लड़ी' और 'हमको हमी से चुरा लो' जैसे अनगिनत गीत लता मंगेशकर ने गाए हैं।

मृत्यु

वहीं 06 फरवरी 2022 को लता मंगेशकर ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।

प्रमुख खबरें

30 September History: लातूर Earthquake और बाबरी मस्जिद फैसले समेत इस तारीख की अहम घटनाएं

Ballia Court ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी जावेद को 25 साल कारावास की सजा सुनाई

Asian Games में भारत का कमाल, कंपाउंड तीरंदाजी में मिक्स्ड और महिला टीम ने जीते Gold

US Dollar के मुकाबले रुपया 3 पैसे फिसलकर 95.97 के स्तर पर पहुंचा