संगीत उद्योग ने लता मंगेशकर के निधन को ‘एक युग का अवसान’ बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2022

नयी दिल्ली|सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन को एक युग का अंत बताते हुए भारतीय संगीत उद्योग ने रविवार को कहा कि उनकी यादें और उनके गाए गीत अमर हैं। लता मंगेशकर (92) का रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया।

उन्हें एक धन्य कलाकार बताते हुए तौरानी ने कहा कि मंगेशकर का करियर बहुत कम उम्र में शुरू हो गया था और उन्होंने करीब 80 साल तक गायन किया।

टिप्स फिल्म एंड म्यूजिक ने लता मंगेशकर के निधन को ‘एक युग का अवसान’ बताते हुए ट्वीट किया, ‘‘हम महान और प्रिय गायिका लता मंगेशकर जी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन से बहुत दुखी हैं। हमारी शोक संवेदनाएं।’’

संगीत कंपनी सारेगामा ने ट्वीट किया, ‘‘हमारी स्वर कोकिला, हमारी सरस्वती, हमारी दीदी। लता दीदी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।’’ टी-सीरीज ने कहा, ‘‘आपके गीतों और यादों के लिए शुक्रिया। लता जी की आत्मा को शांति मिले।’’ सोनी म्यूजिक इंडिया ने भी ट्वीट में कहा, ‘‘यह एक युग का अवसान है। लता मंगेशकर जी दिव्य स्मृतियों के लिए आपका शुक्रिया।’’

आरपी संजीव गोयनका समूह के अध्यक्ष संजीव गोयनका ने कहा कि उनका संगीत आने वाले कई वर्षों तक गूंजता रहेगा। सारेगामा कंपनी के प्रमुख गोयनका ने कहा, ‘‘लताजी और मेरी मां, बहनों की तरह थीं। वह हमारे परिवार के लिए सच्ची प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक रहीं।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, देश भर की बड़ी खबरें

Fashion Mistakes: महिलाएं गलत Neckline और Skin Tone के विपरीत Color से बचें, बिगड़ सकता है Look

IND vs NZ 5th T20: पांचवें मैच की Playing XI में बदलाव संभव, Sanju Samson होंगे बाहर

31 October History: पूर्व प्रधानमंत्री Indira Gandhi की हत्या और प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं