#LatestNews देश दुनिया को प्रभावित करने वाली आज की सबसे बड़ी ख़बरें 08 April 2019

By अर्चना द्विवेदी | Apr 08, 2019

चुनाव से 3 दिन पहले BJP का 'संकल्प पत्र' जारी, चुनावी पिटारे से हुए कई ऐलान

भाजपा ने 11 अप्रैल से शुरू होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह व संसदीय बोर्ड के सदस्यों की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी ने 'संकल्प पत्र' लोकसभा 2019 जारी किया। पार्टी ने अपने घोषणापत्र को ‘‘संकल्प पत्र’’ का नाम दिया है। संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने संकल्प पत्र के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 2019 के चुनाव में भाजपा 75 संकल्प के साथ जनता के सामने जा रही है, जिसे 2022 तक पूरा किया जाएगा।

वोटिंग से पहले SC का बड़ा निर्देश, एक की बजाए 5 बूथों पर होगा EVM-VVPAT का मिलान

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश जारी करते हुए कहा कि अब एक विधानसभा क्षेत्र के भीतर 5 पोलिंग बूथ की ईवीएम मशीन के साथ वीवीपीएटी मशीन की पर्चियों का मिलान किया जाएगा। पहले सिर्फ 1 पोलिंग बूथ पर वीवीपीएटी पर्चियों का मिलान होता था। बता दें कि एक लोकसभा क्षेत्र के भीतर लगभग 5-6 विधानसभाएं होती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने यह निर्देश पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए दिया है।

आजादी के 75वें साल में 75 लक्ष्यों को पूरा करने का पीएम ने लिया संकल्प

लोकसभा चुनाव 2019 के रण को जीतने की कवायद के साथ भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना विज़न डॉक्यूमेंट जारी कर दिया है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र को संकल्पित भारत, सशक्त भारत का टाइटल दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा कि पिछले पांच साल में देश के लोगों ने उनपर विश्वास रखा। उन्होंने कहा कि इस संकल्प पत्र में जन के मन की बात है।

भाजपा के संकल्प पत्र को कांग्रेस ने झूठ का पिटारा बताया, बोले- अब ये नहीं चलेगा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा कि आज भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया और इसमें सिर्फ पार्टी का अहंकार दिखाई दिया। पटेल में इसे झूठ का पिटारा करार देते हुए कहा कि देश के सामने न्याय बनाम झूठ और अहंकार का घोषणापत्र आप सभी के सामने है। पटेल ने आगे कहा कि देश की जनता भाजपा को अच्छी तरह से जान गई है और इन्होंने पांच साल में जो कुछ भी किया वो आप सभी के सामने है।

RJD का घोषणापत्र जारी, पिछड़ों, दलितों को आबादी के हिसाब से आरक्षण का वादा

तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय जनता दल का घोषणापत्र जारी कर दिया। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे और राज्यसभा सांसद मनोज झा के साथ  घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि पार्टी मंडल कमीश्न के मुताबिक आरक्षण देगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछड़ों, दलितों को आबादी के हिसाब से आरक्षण दिया जाएगा। प्रमोशन में आरक्षण के लिए कदम उठाए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

EVM एक चोर मशीन है, सुनिश्चित करें कि आपने सही पार्टी को वोट दिया है : Farooq Abdullah

IAF Convoy Attack । आतंकियों की तलाश जारी, पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया गया

नेतन्याहू के मंत्रिमंडल ने इजराइल में ‘Al Jazeera’ के कार्यालयों को बंद करने का फैसला किया

Vijay Wadettiwar के बिगड़े बोल, 26/11 मुंबई हमले में Pakistan को दी क्लीन चिट, RSS को बताया हेमंत करकरे की मौत का जिम्मेदार