सर्वे का अनुमान- बंगाल में दीदी बनाम मोदी, दादा की एंट्री से बदल सकते हैं चुनावी परिणाम

By अंकित सिंह | Jan 20, 2021

इस साल 4 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा के चुनाव होने है। लेकिन सबसे ज्यादा निगाहें पश्चिम बंगाल पर टिकी हुई हैं। पश्चिम बंगाल में जहां ममता बनर्जी सत्ता वापसी के लिए पूरा जोर लगा रही हैं तो वहीं भाजपा ममता को मात देने के लिए हर दांव आजमा रही है। इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इस साल बंगाल किसका होगा? विधानसभा चुनाव को देखते हुए बंगाल की सियासी पारा अभी उफान पर है। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के नेता लगातार प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं के बीच समय-समय पर झड़प की भी खबरें आती है। सी वोटर सर्वे के अनुमान के मुताबिक ममता बनर्जी को इस बार के विधानसभा चुनाव में नुकसान हो सकता है। हालांकि इस सर्वे ने एक बार फिर से ममता बनर्जी को सत्ता में वापसी का अनुमान जताया है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री येदियुरप्पा गुरुवार को नए मंत्रियों को आवंटित करेंगे विभाग !

भाजपा के तमाम आरोपों के बावजूद ममता बनर्जी आज भी पश्चिम बंगाल में सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर सबसे आगे हैं। लगभग 49 फ़ीसदी लोग अब भी ममता बनर्जी को सीएम बनते देखना चाहते हैं। भाजपा के दिलीप घोष सीएम के पसंदीदा चेहरे के तौर पर दूसरे नंबर पर हैं जबकि सौरव गांगुली तीसरे नंबर पर हैं। आपको यह भी बता दें कि राजनीति में सक्रिय नहीं होने के बावजूद सौरव गांगुली तीसरे नंबर पर सीएम चेहरे के रूप में सामने आए हैं। भाजपा को कोई एक बड़ा सीएम का चेहरा नहीं होने का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसमें कोई दो राय नहीं दिख रहा कि आने वाला पश्चिम बंगाल विधानसभा का चुनाव ममता बनर्जी बनाम नरेंद्र मोदी हो सकता है। ओपिनियन पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल की लगभग 35 फ़ीसदी जनता केंद्र सरकार के कामकाज से  बहुत ज्यादा संतुष्ट है तो वहीं 38 फ़ीसदी संतुष्ट हैं। 27 फ़ीसदी लोग ऐसे भी हैं जो केंद्र सरकार के कामकाज से संतुष्ट नहीं हैं। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में सड़क हादसे में 14 बारातियों की मौत पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

कुल मिलाकर देखें तो पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी से लगभग 74 फ़ीसदी जनता संतुष्ट है। पश्चिम बंगाल सरकार के कामकाज से वहां की जनता खुश नहीं है। बावजूद इसके ममता बनर्जी की लोकप्रियता बरकरार है। 49 फ़ीसदी जनता ने बंगाल सरकार के कामकाज से असंतुष्टी जताई है। माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए नाक का सवाल बन गया है। वर्तमान परिस्थिति में देखे तो भाजपा और ममता बनर्जी के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान है। अगर पूर्व क्रिकेट कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भाजपा में शामिल होते हैं और उन्हें मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर आगे किया जाता है तो इससे भगवा पार्टी को बहुत फायदा होता दिख रहा है। पश्चिम बंगाल में मोदी बनाम दीदी फिलहाल यही ट्रेंड है। आगे की परिस्थितियों में क्या बदलाव होते हैं यह देखने वाली बात होगी।

प्रमुख खबरें

Delhi H1N1 Crisis: मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बुलाई आपात बैठक, Health Minister बोले- हालात पूरी तरह काबू में

Raksha Bandhan 2026 पर चाहिए Royal Look? Step-by-Step आज़माएं Smoky Brown Winged Eye Makeup

Delhi में प्याज की कीमतों से बड़ी राहत! अब 35 रुपये/किलो में मिलेगा, Kanda Express रवाना

बॉर्डर, चिकननेक, जिनपिंग की संभावित भारत यात्रा...डोभाल ही चीन दौरे पर क्यों भेजे जा रहे? उपराष्ट्रपति हान झेंग से की मुलाकात