मणिपुर में ताज़ा हिंसा, उग्रवादियों ने ड्रोन से बरसाए बम, 2 लोगों की मौत, आगजनी की भी खबर

By अंकित सिंह | Sep 02, 2024

मणिपुर में ताजा हिंसा देखी गई जब चरमपंथियों ने हाई-टेक ड्रोन का उपयोग करके दो लोगों की हत्या कर दी और दो पुलिस कर्मियों और एक टेलीविजन पत्रकार सहित नौ अन्य को घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार, दोपहर 2.30 बजे मैतेई-प्रभुत्व वाले इम्फाल पश्चिम जिले के कौट्रुक और कडांगबंद गांवों में गोलीबारी और बमबारी शुरू हुई, जो कुकी-बहुल पहाड़ी जिले कांगपोकपी से जुड़ा हुआ है। सूर्यास्त के बाद कुछ घरों में आग भी लगा दी गई।

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि उग्रवादियों ने खाली पड़े पांच घरों में आग लगा दी। रविवार को दोपहर ढाई बजे शुरू हुई गोलीबारी और बम हमले के बाद निवासी अपने मकान छोड़कर चले गए थे। रविवार रात सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों को खदेड़ दिया।’’ संदिग्ध उग्रवादियों ने एक सितंबर को क्षेत्र में लोगों पर हमला शुरू किया था जिसमें एक महिला समेत दो लोग मारे गए और नौ अन्य घायल हो गए। पिछले साल मई में मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से कौत्रुक में कई हमले हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: इस्तीफा देने के सवाल पर बोले मणिपुर के मुख्यमंत्री, मैं क्यों दूं, मैनें कोई घोटाला नहीं किया

 कौत्रुक राजधानी इंफाल से करीब 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पुलिस ने बताया कि रविवार को संदिग्ध उग्रवादियों के हमले के कारण निवासियों के बीच दहशत फैल गई, जिसकी वजह से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थान पर शरण लेनी पड़ी। मणिपुर पुलिस ने दावा किया कि हमले में रॉकेट चालित ग्रेनेड (आरपीजी) और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। बयान में कहा गया है कि तकनीकी विशेषज्ञता वाले उच्च प्रशिक्षित पेशेवरों की संलिप्तता एवं सहयोग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। 

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार