बेरोजगार युवाओं के प्रदर्शन में हुआ लाठीचार्ज, कांग्रेस ने साधा निशाना और कहा- मामा कंस का अंत है नजदीक

By सुयश भट्ट | Aug 18, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में बेरोजगार युवाओं के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बर्बरता से लाठीचार्ज किया है। लाठीचार्ज के बाद कई युवाओं को गंभीर चोटें आई है। इस हिंसा के बाद कांग्रेस ने पुलिस की इस बर्बर कार्रवाई की निंदा करते हुए सीएम शिवराज पर निशाना साधा है और कहा है कि मामा कंस का अंत बेहद नजदीक है।

दरअसल सरकारी भर्ती की मांग को लेकर प्रदेश के कई जिलों से युवा बुधवार को राजधानी भोपाल में इकट्ठा हुए थे। सैंकड़ों की संख्या में बेरोजगार युवा का हुजूम नीलम पार्क के पास प्रदर्शन कर रहा था। और इसी दौरान युवाओं का एक जत्था रोशनपुरा चौराहे से नीलम पार्क की ओर पैदल मार्च कर रहा था। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर युवकों को बेहरहमी से पीटा है।

इसे लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि रोजगार मांग रहे युवाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जाना बेहद निंदनीय व शर्मनाक है। उन्होंने आगे कहा कि एक लाख रोजगार प्रतिवर्ष देने का दावा करने वाली सरकार की यही हकीकत है।

इसे भी पढ़ें:उपचुनावों से पहले प्रदेश में गाय बनी राजनैतिक मुद्दा, कांग्रेस बीजेपी हुई आमने सामने 

वहीं यूथ कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा कि आज शिवराज सरकार का असली चेहरा बेनकाब हो गया है। अपना हक मांग रहे युवाओं पर लाठियां सीएम के इशारे पर चलाई गई। मामा कंस का अंत नजदीक है।

वहीं कई युवाओं को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिसिया कार्रवाई के बाद प्रदर्शनस्थल पर तनाव का माहौल है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हर साल हजारों की संख्या में सरकारी कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं लेकिन सरकार उनकी जगह नई भर्तियां नहीं कर रही है। सरकार की नीतियों के कारण हमारा भविष्य अंधकार में है।

इसे भी पढ़ें:MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राखी बांधने पहुचेंगी चयनित महिला शिक्षक, करेंगी ये मांग 

गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान युवाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया था। सीएम ने कहा था कि हमारे पूरे प्रदेश में सीएम राइज स्कूल अलग मॉडल बनेंगे। हमें अर्थव्यवस्था और रोजगार के लिए काम करना है। शिवराज ने कहा कि धीरे-धीरे अर्थव्यवस्था पटरी पर आ रही है, हमारा संकल्प है। नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर मिले, हर महीने 1 लाख रोजगार हमारे युवाओं को मिल सकें।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: लॉन बॉल्स में Navneet Singh और Dinesh Kumar ने दर्ज की चौथी जीत

Commonwealth Boxing: जादूमणि, अरुंधति और जैस्मीन समेत 6 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

Commonwealth Games में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जूडो में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

CJI Surya Kant ने Jaipur में कहा: ऑनलाइन मध्यस्थता पूरी तरह AI के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती