Laughter Therapy Benefits: इम्यूनिटी बढ़ाने और तनाव खत्म करने में मदद करता है लाफ्टर थेरेपी, यहां जानिए इसके फायदे

By अनन्या मिश्रा | Apr 25, 2025

अंग्रेजी की एक कहावत 'लाफ्टर इज द बेस्ट मेडिसन' के बारे में तो आप सभी ने सुना होगा। लेकिन वर्तमान समय में लोग शायद इस कहावत को जैसे भूल चुके हैं। आजकल की बिजी लाइफस्टाइल की वजह से लोगों के पास खुलकर हंसने का भी समय नहीं है। लेकिन अगर आप दिनभर में सिर्फ एक बार खुलकर हंसते हैं, तो इससे आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। बता दें कि खुलकर हंसने को लाफ्टर थेरेपी या हास्य योग भी कहा जाता है।

लाफ्टर थेरेपी में सिर्फ खुलकर हंसा जाता है। यह योग एक प्राकृतिक तरीका है मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को ठीक रखने का। हालांकि बहुत सारे लोगों को इसके लाभ के बारे में नहीं पता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको हास्य योग के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे कि आप भी अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बना लेना चाहिए और खुद को फिट रख सकते हैं।

अगर आप दिन में लाफ्टर क्लब में अपने दोस्तों, करीबियों और परिवार के साथ कुछ समय बिताते हैं और खुलकर हंसते हैं। तो इससे तनाव से राहत मिलती है। क्योंकि जब आप खुलकर हंसते हैं, तो शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन रिलीज होता है। जोकि आपके मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने के साथ ही तनाव को भी कम करता है।

दिल होगा मजबूत

जब आप खुलकर हंसते हैं तो इससे आपका दिल मजबूत होता है। क्योंकि हंसने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसलिए दिन में किसी ऐसे इंसान से जरूर बात करें, जिनसे बात करके आपको अच्छा महसूस होता है।

पाचन तंत्र में होगा सुधार

खुलकर हंसने से पेट की मांसपेशियों पर सीधा असर होता है। अगर आप दिन में एक अच्छे से हसेंगे तो इससे पाचन तंत्र भी मजबूत होगा। वहीं पेट संबंधी समस्याओं का खतरा भी कम होता है। साथ ही यह कैलोरी बर्न करने में भी सहायता करता है।

इम्यूनिटी होगी मजबूत

बता दें कि हंसने की वजह से आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है। ऐसे में आप बिता बात के लाफ्टर क्लब में हंसे या फिर अपने दोस्तों के साथ ठहाके लगाएं। इससे आपकी इम्यूनिटी पर अच्छा असर पड़ता है। क्योंकि हंसने से शरीर में ऑक्सीजन का संचार होता है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

प्रमुख खबरें

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा

UP MLC Election: 11 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6 और SP ने 5 पर दर्ज की जीत

Arunachal Pradesh सीमा पर हालात सामान्य, Pema Khandu बोले- सेना कर रही मजबूत सुरक्षा