गोवा में आक्रामक चुनाव प्रचार अभियान शुरू करें: राहुल ने कांग्रेस नेताओं से कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2021

पणजी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने गोवा में अपनी पार्टी के नेताओं को राज्य में आक्रामक चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की हार सुनिश्चित करने को कहा है। गोवा में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस के गोवा डेस्क के प्रभारी दिनेश गुंडु राव ने एक बयान में कहा कि गांधी ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में पार्टी के नेताओं के साथ हुई बैठक में यह बात कही। राव के अलावा गोवा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक पी चिदंबरम, महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल, गोवा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष गिरीश चोडणकर और कांग्रेस विधायक दल के नेता दिगंबर कामत बैठक में शामिल हुए। राव ने कहा, ‘‘हमारे नेता राहुल गांधी चाहते हैं कि गोवा में कांग्रेस पार्टी राज्य के लोगों की आकांक्षाएं पूरी करें और उनकी भावनाओं का सम्मान करें।’’

प्रमुख खबरें

Chhatron Ki Goonj: इंदौर के मंच पर Rahul Gandhi ने ऐसा क्या किया, जिस पर BJP भड़क गई?

विदेशी निवेशकों ने Stock Market से की भारी निकासी, सितंबर में निकाले 20,974 करोड़ रुपये

Deepika Padukone दूसरी बार बनीं मां, Ranveer Singh के घर आई नन्ही Baby Girl

Supertech की रुकी परियोजनाओं पर NCLAT सख्त, IRP की नियुक्ति एक सप्ताह में करने का आदेश