राहुल गांधी पर भाजपा ने किया पलटवार, कहा- उन्हें गंभीरता से नहीं लेना चाहिए

Pralhad Joshi

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। उन्हें इतिहास और भविष्य के बारे में पता नहीं है। दरअसल, राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि Mr 56 चीन से डरता है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चीन को लेकर एक बार फिर से इशारों-इशारों में केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें चीन से जुड़ी हुई खबरें दिखाई दे रही हैं। कांग्रेस सांसद ने ट्वीट करते हुए लिखा कि Mr 56 चीन से डरता है। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब के बाद राजस्थान में हलचल तेज, 8 दिन में दूसरी बार राहुल से मिले सचिन, ठुकराया PCC चीफ का पद 

राहुल पर बरसी भाजपा

राहुल गांधी की इस टिप्पणी पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। उन्हें इतिहास और भविष्य के बारे में पता नहीं है। वे एक नॉन सीरियस पार्ट टाइम राजनेता हैं जो संकट के समय देश से बाहर चले जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेताओं के साथ 'राहुल भैया' की बढ़ रही नजदीकियां, क्या कांग्रेस को लगने वाला है तगड़ा झटका ? 

इससे पहले राहुल गांधी ने 'चीन के लद्दाख के पास तैनात किए गए हथियारों' वाली एक खबर का स्क्रीनशॉट साझा किया था। इसके साथ उन्होंने लिखा था कि बॉर्डर पर हम एक नए युद्ध प्रतिमान का सामना कर रहे हैं। इसे नजरअंदाज करने से काम नहीं चलेगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़