'गांधी-नेहरू परिवार के गुलाम नेता राहुल गांधी जबरदस्ती राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुले हैं', शिवराज का बड़ा बयान

By अंकित सिंह | Mar 29, 2023

राहुल गांधी के लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर राजनीति जबरदस्त तरीके से जारी है। कांग्रेस लगातार केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा पर हमला कर रही है। वहीं, भाजपा की ओर से भी पलटवार किया जा रहा है। मोदी सर ने मामले में राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने दोषी पाया। इसके बाद राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई गई। 2 साल की सजा होने के वजह से राहुल गांधी के लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई। अब कांग्रेस को लेकर लगातार भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस का दावा है कि भाजपा की सरकार देश के लोकतंत्र को खत्म कर रही है। इन सब के बीच भाजपा की ओर से लगातार पलटवार भी किया जा रहा है। 

 

इसे भी पढ़ें: 17 साल से सरकार चला रहा, कोर्ट के फैसले पर कभी नहीं की कोई टिप्पणी, न आगे करूंगा, राहुल की लोकसभा से सदस्यता मामले पर नीतीश ने तोड़ी चुप्पी


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान देते हुए साफ तौर पर कहा कि गांधी नेहरू परिवार के गुलाम नेता राहुल गांधी को जबरदस्ती राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि गांधी-नेहरू परिवार के गुलाम नेता उनको(राहुल गांधी) जबरदस्ती राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुले हुए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ये वास्तविकता है कि राहुल गांधी, गांधी-नेहरु परिवार के सबसे असफल, कमजोर, गैर-जिम्मेदार, लापरवाह और अहंकारी नेता हैं। उन्होंने कहा कि अहंकार में डूबे हुए राहुल गांधी अलग-अलग वर्गों का अपमान करते हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे गुट ने किया साफ, हमारी प्राथमिकता है विपक्षी एकता, विरोध में लेंगे हिस्सा


शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी जानते हैं कि पिछड़ा वर्ग उन्हें चुनौती नहीं दे सकता तो कुछ भी बोल दो। उन्होंने कहा कि अहंकार में आकर उन्होंने पिछड़ो की पुरी जाति को चोर बता दिया और कहते हैं कि वो माफी नहीं मागेंगे। दरअसल, शिवराज भोपाल में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था की आत्मा एमएसएमई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि मध्यप्रदेश देश में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़