Kolkata Law College Case: बंगाल में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त, कानून मंत्री ने ममता सरकार पर साधा निशाना

By अभिनय आकाश | Jun 28, 2025

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कोलकाता गैंगरेप मामले को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की है। मेघवाल ने बनर्जी पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। भाजपा ने टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस मामले में तेजी से काम नहीं कर रही है। गैंगरेप की घटना के सिलसिले में चार गिरफ्तारियां की गई हैं। 

इसे भी पढ़ें: Kolkata rape case: अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं... ममता सरकार पर BJP का वार

लॉ स्टूडेंट से गैंगरेप

साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज’ की प्रथम वर्ष की छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 25 जून की शाम को संस्थान के एक पूर्व छात्र और दो वरिष्ठ छात्रों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। तीनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसी दिन युवती की मेडिकल जांच भी कराई गई। छात्रा के गुप्तांगों और जांघों के पास बाहरी चोटों के निशान हैं, साथ ही उसकी गर्दन के आसपास चोट के निशान भी हैं। कोलकाता में लॉ कॉलेज की छात्रा से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस को संदेह है कि मुख्य आरोपी ने विवाह का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।  मेडिकल जांच में लॉ कॉलेज की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

प्रमुख खबरें

Barcelona से Liverpool पहुंचे Ronald Araujo, बोले- करियर के इस पड़ाव पर क्लब बदलना बेहद जरूरी था

Cricket Rivalry से गहरी दोस्ती तक: Irfan Pathan ने 20 साल बाद बताया Sangakkara के साथ हुए उस विवाद का सच

भुखमरी, कंगाली और दिवालीयपन के बावजूद पाकिस्तान आया नंबर-1, भारत 13वें नंबर पर, लेकिन किसमें?

हो गया खेल! भारत को रोककर खुद रूसी तेल खरीद रहा अमेरिका?