पंजाब में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है: हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2025

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मनोरंजन कालिया के आवास पर हुए विस्फोट को लेकर मंगलवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।

सैनी ने घटना के बाद कालिया के घर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। जालंधर में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने विस्फोट की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को कहा कि यह ग्रेनेड हमला पंजाब को अस्थिर करने और इसकी शांति तथा सांप्रदायिक सद्भाव को नष्ट करने की साजिश का हिस्सा है।

वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के प्रमुख अमन अरोड़ा ने मंगलवार को भाजपा पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी के नेता, मनोरंजन कालिया के आवास पर हुए विस्फोट की घटना का राजनीतिकरण कर रहे हैं। अरोड़ा ने कहा पुलिस ने 12 घंटे के भीतर मामले को सुलझा लिया है।

प्रमुख खबरें

Cooking Tips: बच्चों की फरमाइशें होंगी पूरी, पेश है टेस्टी और चीज़ी मशरूम राइस चीज़ समोसा

शिल्पा शेट्टी ने रणवीर सिंह की धुरंधर की जमकर तारीफ, सोशल मीडिया पर लिखा खास नोट!

Odyssey Official Trailer | Christopher Nolan की अगली फिल्म ओडिसी के पीछे की एपिक ग्रीक इतिहास की कहानी

Jan Gan Man: Bangladesh में तो Hindu एक हैं फिर भी Safe क्यों नहीं हैं?