ममता बनर्जी ने BSF का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने का किया विरोध, बोलीं- कानून व्यवस्था राज्य का विषय है

By अनुराग गुप्ता | Oct 25, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिलीगुड़ी में सोमवार को ऐलान किया कि प्रदेश में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूल 15 नवंबर से फिर से खोले जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाने का भी मुद्दा उठाया। 

क्या बोलीं ममता बनर्जी ? 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि ममता बनर्जी ने कहा कि पंजाब की ही तरह हम भी बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र का विरोध कर रहे हैं, जिसे हाल ही में बढ़ाया गया है। हमारे राज्य की सीमाएं पूरी तरह से शांत हैं। कानून व्यवस्था पुलिस का विषय है। इससे अशांति पैदा होगी। राज्य सरकार राज्य के कानूनों का पालन करेगी।

इसे भी पढ़ें: गोवा में TMC होगी मजबूत, लकी अली, नफीसा अली और रेमो फर्नांडिस पार्टी में होंगे शामिल 

बढ़ाया गया BSF का अधिकार क्षेत्र 

आपको बता दें कि गृह मंत्रालय ने बीएसएफ को पंजाब, पश्चिम बंगाल और असम में अंतरराष्ट्रीय सीमा से मौजूदा 15 किमी की जगह 50 किमी के बड़े क्षेत्र में तलाशी लेने, जब्ती करने और गिरफ्तार करने की शक्ति दे दी है। वहीं, पाकिस्तान की सीमा से लगते गुजरात के क्षेत्रों में यह दायरा 80 किमी से घटाकर 50 किमी कर दिया गया है तथा राजस्थान में 50 किलोमीटर तक की क्षेत्र सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट