उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था देश और दुनिया के लिए एक नजीर: योगी आदित्‍यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को राज्य की कानून-व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा किप्रदेश की कानून-व्यवस्था देश और दुनिया के लिए एक नजीर बनती हुई दिखाई दी है। मुख्यमंत्री ने रविवार को यहां अपने पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास से पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत 56 जिलों के लिए मॉडर्न प्रिजन वैन (कैदी वाहन) को हरी झंडी दिखाने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था देश और दुनिया के लिए एक नजीर बनती हुई दिखाई दी है।

इसे भी पढ़ें: मोदी का कहना है कि सरकार ने नए संस्थानों की स्थापना कर कौशल विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है

56 मॉडर्न प्रिजन वैन को गृह विभाग को समर्पित करते हुए मुझे अत्यंत आनन्‍द की अनुभूति हो रही है। उन्‍होंने कहा कि पहले पुराने वाहनों से कैदियों को जेल ले जाया जाता था जिसमें तकनीक का अभाव था और उससे या तो कैदी भाग जाते थे या आपराधिक गिरोह हमला करके कैदियों को छुड़ा लेते थे, लेकिन उपलब्ध कराए जा रहे 56 मॉडर्न प्रिजन वैन हर तकनीक से युक्त हैं।’’

उन्होंने कहा कि इसमें पुलिसकर्मी सुरक्षित रहेंगे ही, कैदी को भी जेल से अदालत और अदालत से जेल तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। अब तक के प्रयासों की चर्चा करते हुए योगी ने कहा कि प्रदेश में 25 करोड़ की आबादी को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से और उनके मन में सुरक्षा का अहसास कराने की दृष्टि से सरकार ने अनेक कदम उठाये हैं, फिर चाहे वह पुलिस भर्ती की पारदर्शी प्रक्रिया हो, या उन्हें प्रशिक्षित कर व्यावसायिक दृष्टि से दक्ष बनाने से लेकर तमाम प्रभावी कदम हो।

योगी ने कहा कि भर्ती की प्रक्रिया में एक लाख 56 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती समयबद्ध ढंग से पूरा करते हुए रिक्तियों को न केवल दूर किया गया बल्कि पुलिस बल के आधुनिकीकरण और उन्हें तकनीक से भी लैस किया गया। इस मौके पर कारागार राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और पुलिस महानिदेशक डीएस चौहान ने अपने विचार व्‍यक्‍त किये।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी