By सत्य प्रकाश | Dec 20, 2021
अयोध्या। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा निकली। जन विश्वास यात्रा में शामिल उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में सैफई महोत्सव में बाल बालाओं का डांस कराने वाली सरकार नहीं बल्कि अयोध्या में प्रभु राम के स्वागत में दीपावली मनाने वाली सरकार चाहिए। आज इसका भरपूर समर्थन पूरा उत्तर प्रदेश दे रहा है। और आने वाले 2022 के चुनाव में 300 से अधिक सीटों से भाजपा सरकार बनाएगी। दरसल भाजपा की जन विश्वास यात्रा अंबेडकर नगर से निकलकर आज अयोध्या पहुंची। जहां पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस यात्रा के दौरान कई स्थानों पर जनसभा को भी संबोधित किया।
वहीं कहा कि पिछले 7 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह से प्रदेश की सेवा की और योगी जी पिछले 5 वर्ष में अपने कार्यकाल में जनता का जो आशीर्वाद प्राप्त किया है। उसके लिए हम गांव गांव जाकर अपने लोगों से मिल रहे हैं। जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। जनता की बढ़ी डिमांड थी। कि भारतीय जनता पार्टी के मंत्री अरे गांव आए हमारी सड़क पर आए हैं। हम उनका स्वागत करें।जनता के मांग के आधार पर जनता के बीच में जा रहे हैं। और जनता हमें हाथों हाथ ले रही है। उत्तर प्रदेश राज्य में सबसे बड़ा मुद्दा हमारे लिए जो कानून का राज स्थापित हो। उसको कंटीन्यू रखना है। दूसरा गरीब को मुख्यधारा में आम आदमी को महसूस हो। हमारे दीनदयाल उपाध्याय जी ने जो एकात्म मानववाद का सिद्धांत अपनाया था। यानी समाज में जो अंतिम पायदान पर व्यक्ति खड़ा हो उसको महसूस हो। कि सत्ता में उसकी भागीदारी उसकी सरकार है। उसको सुरक्षा देने के लिए उसको हम मजबूती देने के लिए उसको जीवन के हर मामले में आगे बढ़ाने के लिए हमारा मुख्य उद्देश्य है। हमारा मुकाबला किसी से नहीं है। पिछली बार 2017 में जब मुकाबला हुआ था। तो गठबंधन हमारा 325 से अधिक सीट जीता था। इस बार हम उससे अधिक सीट जीत करके सरकार बनाएंगे देखिए। फाइट में तीनों दल चुनाव लड़ रहे हैं लोकतंत्र में उनका अधिकार है। लेकिन जनता का आशीर्वाद सिर्फ भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है।
मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि हर हिंदू के मन में हर भारतवासी के मन में किस बात की तीव्र इच्छा है। जो मुस्लिम आक्रांता ने हिंदुस्तान की अस्मिता पर हिंदुस्तान की संस्कृत पर और हमारी सांस्कृतिक विरासत को ध्वस्त किया था। उसे पुनः दोबारा स्थापित किया जाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उसे पुनः स्थापित किया जा रहा है। भगवान राम लला का भव्य राम मंदिर अयोध्या में बन रहा है। अभी कुछ दिन पहले मूर्तियां चुरा कर के हमारे हिंदुस्तान से विभिन्न देशों में रखी गई थी। उससे कनाडा लाकर के भारत और उसे दोबारा स्थापित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ऐसे 55 मूर्तियों को चुरा करके ले गए थे। उन सब को बचाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। मैं उत्तर प्रदेश और पूरे देश के लोगों से कहना चाहता हूं। हमारे सामने मात्र एक विकल्प भारतीय जनता पार्टी हैं ।भारत की संस्कृति की रक्षा करने का उत्तर प्रदेश की संस्कृत की रक्षा करने के लिए और उत्तर प्रदेश में कानून का राज और आगे बढ़ाने के लिए हमारा मुद्दा भारतीय संस्कृति को और मजबूत करने के लिए करेंगे।