बहुजन समाज पार्टी की राह पर चल रही अन्य पार्टियां: अयोध्या में बोले पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह

BSP leader claims in Ayodhya Other parties following the path of BSP
प्रतिरूप फोटो
सत्य प्रकाश । Dec 17 2021 10:37PM

बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह आज अयोध्या पहुंचे थे, जहां सपा व कांग्रेस पर तीखी बोल से कहा देखा देखी कर राम विरोधी भी पहुंच रहे अयोध्या

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या पहुंचे बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह ने उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा राम के विरोधी भी अयोध्या पहुंच रहे हैं और अन्य राजनीतिक पार्टियां भी अयोध्या का चक्कर लगा रही हैं।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने किया श्री रामलला का दर्शन 

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी है। सभी राजनीतिक पार्टियां इस बार धर्म के आधार पर वोट लेने के लिए अयोध्या का केंद्र बना रहे हैं। जबकि अयोध्या पहले से ही भाजपा का गढ़ रहा है। लेकिन इस गढ़ में सेंध लगाने के लिए सपा, कांग्रेस के नेताओं ने भी अयोध्या का दौरा कर रहे हैं। तो वहीं भाजपा का गढ़ रही अयोध्या अब अपनी सीट को बचाने के लिए जद्दोजहद में जुटी है। और बसपा के नेता भी अब अयोध्या को लेकर दावे कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: पहली बार देश के 12 राज्यों के CM श्री रामलला का करेंगे दर्शन, सुरक्षा के जवान किए गए तैनात

अयोध्या पहुंचे बीएसपी के पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह ने कहा कि सबसे पहले अयोध्या में सतीश मिश्रा ने कार्यक्रम किया था। अन्य पार्टियों को लगा कि बहुजन समाज पार्टी के सेनापति सतीश चंद्र मिश्रा आयोध्या पहुंच गए हैं। बाकी क्यों पीछे रह गए। उसी देखा दखी में और लोग भी अयोध्या पहुँचे। जो राम विरोधी थे जो अयोध्या विरोधी थे। वह भी अयोध्या पहुंच रहे है। वहीं कहा कि बहाने बाजी से या किसी के पीछे चल कर सत्ता हासिल नहीं की जा सकती। बहुजन समाज पार्टी सत्ता हासिल करेगी। उसके पास वोट है। उसके पास जनमत है। उसने काम किया है।बीएसपी के हर कार्यकाल में कानून व्यवस्था चूरूस्त दुरुस्त रही है। बीएसपी जैसा कार्यकाल किसी ने नहीं देखा होगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़