सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बचाव करने के लिये पाकिस्तान के कानून मंत्री ने पद से दिया इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कानून मंत्री फरोग़ नसीम ने न्यायाधीश काजी फाइज़ ईसा के खिलाफ एक मामले में सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बचाव करने के लिये मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया। कराची से ताल्लुक रखने वाले नसीम सरकार की ओर से अदालत में पेश होंगे।

सरकार ने पिछले साल सुप्रीम कोर्ट में ईसा के खिलाफ मामला दायर कर उन्हें अपनी पत्नी और बच्चों के मालिकाना हक वाली ऑफशोर कंपनियों में बारे में बात छिपाने के लिये बर्खास्त करने की अपील की थी। नसीम ने कहा कि मैंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के अनुरोध पर मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया। अब मैं मामले में सरकार का प्रतिनिधित्व करूंगा।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश