फास्ट ट्रैक अदालतें स्थापित करने में तेजी लाने की कानून मंत्री रीजीजू की सलाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2022

नयी दिल्ली। विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रीजीजू ने सभी उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों को पत्र लिखकर संबंधित राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों और विशेष अदालतों के गठन की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया है ताकि महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के खिलाफ जघन्य अपराधों से जुड़े मामलों की सुनवाई की जा सके। अपने पत्र में रीजीजू ने कहा कि 14वें वित्त आयोग ने 1800 फास्ट ट्रैक अदालतों (एफटीसी) के गठन की सिफारिश की थी, जबकि 31 जुलाई तक उनमें से 896 अदालतों में ही कामकाज शुरू हो सका था तथा 13.18 लाख मामले इन अदालतों में लंबित थे।

इसे भी पढ़ें: सरकार और 8 जनजातीय समूहों के बीच समझौते पर हुए हस्ताक्षर, अमित शाह बोले- आज का दिन बहुत महत्तवपूर्ण

उन्होंने कहा, ‘‘एफटीएससी की केंद्र-प्रायोजित योजना के अंतर्गत बची हुई फास्ट ट्रैक विशेष अदालतों का प्राथमिकता के आधार पर गठन किया जा सकता है और उसमें सुनवाई शुरू की जा सकती है।’’ कानून मंत्री ने मुख्य न्यायाधीशों से अपील की कि वे मामलों के त्वरित निपटारे और बैकलॉग की स्थिति न बनने देने के लिए संबंधित अदालतों को निर्देश दें।

प्रमुख खबरें

सिंहासन खाली करो... भारी-भरकम अंग्रेजी बोलने वाले शशि थरूर ने हिंदी में लिखी दिनकर की कविता

ताप बिजलीघरों में Coal Stock घटने की गति थमी, 1.8 करोड़ टन से ऊपर बना भंडार

iPhone Duo ऑन करते ही स्क्रीन पर दिखेगा यूजर का नाम, Apple ला रहा कस्टमाइज्ड बूट फीचर

SIR Process में लाखों Fake Votes का दावा, Akhilesh Yadav बोले- BJP की पोल खोलने के लिए लिस्ट तैयार