तीन तलाक देने वालों पर कसने लगा कानून का शिकंजा, पुलिस ने मुजफ्फरनगर में दर्ज किया मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2019

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अपनी पत्नी को कथित तौर पर तीन बार तलाक कह कर संबध विच्छेद करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ नव-अधिनियमित कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी अनिल कपेरवान ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए शमीम अहमद के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि चौक इलाके के निवासी अहमद की सात साल पहले नाजिया परवीन से शादी हुई थी और वह अपने ससुराल वाले से दहेज की मांग कर रहा था। यहां के एक स्कूल में कार्यरत नाजिया परवीन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरू में मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया था जिसके बाद उसने राज्य महिला आयोग से संपर्क किया। पुलिस ने बताया कि अहमद की बहन पर, पत्नी को तलाक देने की खातिरआरोपी पर कथित तौर पर दबाव बनाने के लिए मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand