चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2019

शाहजहांपुर। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली विधि छात्रा को रंगदारी मांगने के मामले में बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि छात्रा को सुबह करीब 9:00 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए ले जाया गया। गिरफ्तारी के बाद लड़की को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद न्यायालय ने लड़की को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

आरोप हैं यह छात्रा स्वामी चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपए रंगदारी मांगने के मामले में चार लोगों में शामिल है। इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब है कि छात्रा ने स्वामी चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाया था। इस मामले में पूर्व गृह राज्य मंत्री को हाल ही में गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद चिन्मयानंद से रंगदारी वसूली के मामले में छात्रा की गिरफ्तारी की मांग उठी थी।

प्रमुख खबरें

US-Iran conflict | होरमुज़ में बारूद की गूँज! अमेरिका और ईरान के बीच हुई गोलीबारी, 7 अप्रैल की शांति-समझौते के बाद सबसे बड़ा तनाव

Tamil Nadu में महा-उलटफेर? DMK और AIADMK के बीच सीक्रेट डील की सुगबुगाहट, विजय की TVK का खेल बिगाड़ने की तैयारी

सचिन तेंदुलकर के साथ Debut करने वाले Salil Ankola डिप्रेशन में, Pune के सेंटर में भर्ती हुए

Cooper Connolly का तूफानी शतक पड़ा फीका, Sunrisers Hyderabad ने जीता रोमांचक मैच