सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाने के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2024

मुंबई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने पिछले महीने अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाने में शामिल हमलावरों को कथित रूप से वित्तीय मदद देने के मामले में राजस्थान से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद रफीक चौधरी (37) के रूप में की गई है। वह गोलीबारी मामले में गिरफ्तार पांचवां आरोपी है। मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान के आवास के बाहर गोली चलाई थी और फरार हो गए थे। 

इसे भी पढ़ें: बिहार की पांच लोकसभा सीट पर अपराह्न एक बजे तक 36.69 प्रतिशत मतदान

उन्होंने कहा कि चौधरी ने गोलीबारी की साजिश रचे जाने के बाद से आरोपियों को साजो-सामान संबंधी पूरी मदद की थी। अधिकारी ने कहा कि चौधरी के ठिकाने के बारे में सूचना मिलने पर अपराध शाखा के दल को राजस्थान भेजा गया और उसे नागौर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में गिरफ्तार अनुज थापन ने एक मई को कथित तौर पर पुलिस हवालात में फांसी लगाकर जान दे दी थी। उस पर हमलावरों को हथियारों की आपूर्ति का आरोप था। इस समय गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती केंद्रीय कारागार में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

प्रमुख खबरें

Cannes 2026 | Aishwarya Rai Bachchan ने सफेद गुलाब लुक से बिखेरा जलवा, फैंस बोले- कान्स की क्वीन वापस आ गई

IPL 2026 | चोट से जूझ रहे हैं रवींद्र जडेजा, प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के बाद RR के कोच संगकारा का बड़ा खुलासा

IPL 2026 Delhi Capitals vs KKR | दिल्ली कैपिटल्स की जीत, केएल राहुल और कुलदीप चमके, केकेआर और पंजाब टूर्नामेंट से बाहर

Horrific Road Accident in Maharashtra | महाबलेश्वर के पास अम्बेनाली घाट में 700 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, सतारा के 8 युवकों की मौत