'तुम्हारे बच्चे को मार देंगे...', अभिनव अरोड़ा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, माता-पिता दर्ज कराई शिकायत

By अंकित सिंह | Oct 29, 2024

10 वर्षीय आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा के परिवार ने दावा किया है कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। अभिनव की मां ज्योति अरोड़ा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा संदेश मिला है। उन्होंने कहा कि हमें आज लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से एक कॉल मैसेज मिला जिसमें हमें धमकी दी गई कि अभिनव को मार दिया जाएगा। कल रात हमें एक कॉल आया था जिसे मैंने मिस कर दिया था। हमें आज उसी नंबर से एक मैसेज मिला जिसमें कहा गया कि वे अभिनव को मार देंगे।

इसे भी पढ़ें: 'औकात में रहो, वरना रेस्ट एंड पीस कर देंगे..' लॉरेंस बिश्नोई गैंग से पप्पू यादव को मिली धमकी

अभिनव अरोड़ा तब से चर्चा में हैं, जब आध्यात्मिक गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने उन्हें एक धार्मिक कार्यक्रम में डांटा था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें अभिनव अरोड़ा एक धार्मिक कार्यक्रम में स्वामी रामभद्राचार्य के बगल में भजन गाते और नाचते नजर आ रहे हैं। नाराज स्वामी रामभद्राचार्य ने बच्चे को मंच से नीचे जाने को कहा। वीडियो में वरिष्ठ आध्यात्मिक गुरु कहते सुनाई दे रहे हैं - "आप पहले नीचे जाओ। इनको कहो नीचे जाने के लिए कहो।" बाद में पत्रकारों से बात करते हुए स्वामी रामभद्राचार्य ने लड़के को 'मूर्ख बच्चा' करार दिया।

प्रमुख खबरें

गरीबी से मुक्तिः भारत में उम्मीद का नया उजाला

AR Rahman का बेबाक अंदाज! Ramayana के गाने Mangal Rang की मिली-जुली प्रतिक्रियाओं पर बोले ऑस्कर विजेता- सबको खुश करना है तो जाकर आइसक्रीम बेचें

Jammu के शिव मार्केट में Omar Abdullah ने लिया अग्निकांड के नुकसान का जायजा

Koffee With Karan 9 में करीना-सैफ का धमाल, Episode 4 का ट्रेलर देखकर फैंस हुए उत्साहित