'औकात में रहो, वरना रेस्ट एंड पीस कर देंगे..' लॉरेंस बिश्नोई गैंग से पप्पू यादव को मिली धमकी

Pappu Yadav
ANI
अंकित सिंह । Oct 28 2024 12:58PM

फोन करने वाले शख्स ने पप्पू यादव को बड़ा भाई कहकर संबोधित किया है। पप्पू यादव को इसमें बार-बार हिदायत दी गई है कि वह इन सब चीजों में ना पड़े। वह इससे दूर रहे।

बाबा सिद्दकी के बेटे जीशान सिद्दकी से मिलने और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के समर्थन में उतरे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को अब जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से लगातार धमकियां मिल रही हैं। इसके बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को भी दो गैंग के सदस्यों से जान से मारने की धमकियां मिली हैं। इस घटना से बिहार पुलिस में हड़कंप मच गया है। यावद ने डीजीपी आलोक राज से शिकायत की, जिन्होंने मामले की जानकारी पूर्णिया आईजी को दी।

इसे भी पढ़ें: Lawrence Bishnoi के बाद अब उसके विरोधी बंबीहा गैंग की एंट्री, बिजनेसमैन के घर फायरिंग, जानें गैंग की पूरी कहानी

राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव ने कहा कि मुझे लॉरेंस के नाम पर धमकी दी गई है। इस संबंध में बिहार के डीजीपी और आईजी से शिकायत की गई है। मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मामला साझा किया है। बार-बार मिल रही धमकियों से मैं आहत हूं, क्योंकि मेरे साथ कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है। सरकार को मेरी सुरक्षा को लेकर गंभीर होने की जरूरत है। पप्पू यादव को फोन करने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि संसद के सभी ठिकानों पर उसके पास जानकारी है। पप्पू यादव को फोन करने की कोशिश हो रही है। लेकिन पप्पू यादव फोन नहीं उठा रहे हैं।

फोन करने वाले शख्स ने पप्पू यादव को बड़ा भाई कहकर संबोधित किया है। पप्पू यादव को इसमें बार-बार हिदायत दी गई है कि वह इन सब चीजों में ना पड़े। वह इससे दूर रहे। वही मयंक सिंह नाम के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट भी किया गया है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि मैं पप्पू यादव का स्पष्ट कह देना चाहता हूं कि तुम औकात में रहकर चुपचाप राजनीति करो। ज्यादा इधर-उधर तीन-पांच करके टीआरपी कमाने के चक्कर में मत करो वरना रेस्ट इन पीस कर देंगे। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: Congress छोड़ NCP के टिकट पर चुनाव क्यों लड़ रहे जीशान सिद्दीकी? पिता की हत्या पर किया बड़ा दावा

आपको बता दें कि मुंबई में एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पप्पू यादव ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को खुली चुनौती दी थी। पप्पू यादव ने कहा था कि वह लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह को 24 घंटे के भीतर खत्म कर सकते हैं। उन्होंने गोपालगंज में जन्मे सिद्दीकी को बिहार का बेटा कहा और महाराष्ट्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर निशाना साधा। यादव ने कहा, यह देश है या हिजड़ों की फौज। एक अपराधी जेल में बैठ चुनौती दे लोगों को मार रहा है, सब मूकदर्शक बने हैं। उन्होंने कहा, कभी मूसेवाला, कभी करणी सेना के मुखिया, अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डाला। यादव ने कहा, कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में इस लारेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़