लॉरेंस बिश्नोई साक्षात्कार मामला : पंजाब सरकार ने डीएसपी रैंक के अधिकारी को बर्खास्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2025

पंजाब सरकार ने पुलिस हिरासत में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साक्षात्कार की रिकॉर्डिंग की सुविधा देने के आरोप में पुलिस उपायुक्त (डीएसपी) रैंक के एक अधिकारी को बृहस्पतिवार को बर्खास्त कर दिया।

मार्च 2023 में एक निजी समाचार चैनल ने बिश्नोई के दो साक्षात्कार प्रसारित किए थे। बर्खास्तगी आदेश के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय की ओर से गठित एसआईटी (विशेष जांच दल) ने निष्कर्ष निकाला कि पंजाब पुलिस सेवा (पीपीएस) के अधिकारी संधू ने एक टीवी चैनल को उस समय बिश्नोई के साक्षात्कार की रिकॉर्डिंग की सुविधा प्रदान की, जब वह सीआईए, खरड़ की हिरासत में था।

लॉरेंस बिश्नोई 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़े मामले में आरोपी है। अक्टूबर में उसके साक्षात्कार के सिलसिले में सात पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया गया था।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता