निर्भया कांड के मुजरिमों के वकील व्यवस्था का मजाक बना रहे हैं: सिसोदिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि निर्भया कांड के चार मुजरिमों में से दो के वकील व्यवस्था का ‘मजाक’ बना रहे हैं और उन्हें फांसी देने में देरी करने के लिए ‘रणनीति’ का इस्तेमाल कर रहे हैं। आप नेता का बयान ऐसे समय में आया है जब वकील ए पी सिंह ने यह आरोप लगाते हुए दिल्ली की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया कि तिहाड़ जेल प्रशासन अक्षय कुमार सिंह (31) और पवन सिंह (25) के लिए सुधारात्मक याचिका दायर करने के लिए जरूरी दस्तावेज नहीं दे रहा है। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी बोले- हमारी संस्कृति में जननी और जन्मभूमि को माना जाता है सर्वोच्च

चारों मुजरिमों को अदालत के आदेश के अनुसार एक फरवरी को सुबह छह बजे फांसी पर चढ़ाया जाना है। सोलह दिसंबर, 2012 को दक्षिण दिल्ली में एक चलती बस में 23 वर्षीय एक पैरामेडिकल छात्रा के साथ छह लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया था और उस पर नृशंस हमला किया था। उसके बाद पीड़िता को चलती बस से फेंक दिया गया था। कई दिन जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद पीड़िता की सिंगापुर के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। 

प्रमुख खबरें

Congress High Command का DK Shivakumar को सख्त आदेश: Cabinet लॉबिंग से रहें दूर

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी व्रत से होते हैं सभी संकट दूर

Gayatri Jayanti 2026: सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, जानें कैसे यह दिव्य मंत्र बदल सकता है जीवन

China के पड़ोस में भारत का बड़ा खेल, जयशंकर ने दुनिया को दिखाया, बीजिंग अलर्ट