लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने मणिपुर के राज्यपाल के रूप में शपथ ली, CM एन बीरेन सिंह भी रहे मौजूद

By अंकित सिंह | Jul 31, 2024

मणिपुर के नवनियुक्त राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने 31 जुलाई को इम्फाल के राजभवन के दरबार हॉल में पद की शपथ ली। नवनियुक्त राज्यपाल को शपथ मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल ने दिलाई। आचार्य 30 जुलाई को इंफाल पहुंचे जहां मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष सत्यब्रत सिंह, विभिन्न मंत्रियों, विधायकों, मुख्य सचिव डॉ विनीत जोशी, सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह, डीजीपी राजीव सिंह और राजभवन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

इसे भी पढ़ें: शरद पवार ने महाराष्ट्र में मणिपुर जैसी अशांति की आशंका पर चिंता जताई


आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इससे पहले 30 जुलाई को मंगलवार दोपहर गुवाहाटी में असम के राज्यपाल पद की शपथ ली थी। नवनियुक्त राज्यपाल को शपथ गौहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विजय बिश्नोई ने श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, कैबिनेट मंत्रियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में दिलाई।

 

इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में पहली बार, मणिपुर से मिलेंगे 2 जज


वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर ने बुधवार को सिक्किम के 16वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विश्वनाथ सोमेद्दर ने माथुर (72) को पद की शपथ दिलाई। माथुर ने लक्ष्मण प्रसाद आचार्य का स्थान लिया है और सिक्किम के राज्यपाल का पद संभालेंगे, जबकि लक्ष्मण प्रसाद को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, अन्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। माथुर राज्यसभा के पूर्व सदस्य भी हैं।

प्रमुख खबरें

एपस्टीन फाइल्स को लेकर ट्रंप प्रशासन पर बवाल, अमेरिकी न्याय विभाग पर गंभीर आरोप

Makeup Tips: एक बार हाईलाइटर लगाने से पहले जान लें ये जरुरी बातें, तभी खूबसूरत दिखेंगा चेहरा

Maharashtra Local Body Election Results । महायुति की बंपर जीत, बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी

Delhi Airport Fight । आरोपी पायलट ने तोड़ी चुप्पी, यात्री पर लगाया जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप